मैहर में पुलिस हिरासत से शुक्रवार को तीन आरोपी फरार हो गए। इनमें से दो को पकड़ लिया गया था, वहीं एक आरोपी करण उर्फ टीच पारधी अभी भी फरार है। मैहर पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को फरार आरोपी की जानकारी देने वाले को 5000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। घटना तब हुई जब मैहर थाना के प्रकरण क्रमांक 512/25, धारा 309(6) बीएनएस में गिरफ्तार इन तीनों आरोपियों को जिला जेल कटनी से प्रोडक्शन वारंट पर मैहर लाया गया था। संबंधित कार्यवाही पूरी होने के बाद पुलिस टीम उसे शासकीय वाहन क्रमांक MP03A6044 से वापस कटनी जेल ले जा रही थी। रास्ते में ग्राम बेरमा (NH-30) के पास तीनों आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों को धक्का देकर वाहन से छलांग लगा दी और भाग निकले। पुलिस टीम ने पीछा किया। इस दौरान पुलिस ने रूआ पारधी और इतवार सिंह बहेलिया उर्फ चूहा को पकड़ने में सफलता हासिल की। हालांकि, तीसरा आरोपी करण उर्फ टीच पारधी, जो हरदुआ मैदान टेकरी, थाना कुठला, जिला कटनी का निवासी है, अभी भी फरार है। आरोपी की सूचना देने वाले को 5 हजार का इनाम इस घटना के संबंध में थाना मैहर में अपराध क्रमांक 1104/25, धारा 262 बीएनएस के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। मैहर पुलिस अधीक्षक ने करण उर्फ टीच पारधी की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 5000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि फरार आरोपी के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर वे तुरंत थाना कोतवाली या पुलिस कंट्रोल रूम मैहर के मोबाइल नंबर 7587600093 पर संपर्क करें। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़े… लूट का आरोपी पुलिस रिमांड से फरार, तीनों आरोपी भागे; दो गिरफ्तार, एक की तलाश जारी मैहर जिले में लूट की वारदातों में शामिल तीन आरोपियों में से एक पुलिस रिमांड से फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया है, वहीं एक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घटना शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे मैहर थाना और अमरदा थाना के बीच ग्राम इटमा और बेरमा के पास हुई। पढ़े पूरी खबर…


