अलवर में व्यापारी की पत्नी ने कर लिया सुसाइड:दो मासूम बेटियों को घर छोड़कर ट्रेन के आगे कूदी, 9 साल पहले हुई थी शादी

बिल्डिंग मेटेरियल का काम करने वाले अलवर शहर के रूपबास निवासी व्यापारी की पत्नी ने शनिवार रात करीब 8 बजे ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सुसाइड के कारण सामने नहीं आए हैं। रात को घर पर महिला की दादी सास और बच्चे ही थे। वह दो मासूम बेटियों को घर छोड़कर पटरी पर आ गई। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच करेगी। 9 साल पहले हुई थी शादी अलवर सदर थाना क्षेत्र में रूपबास पुलिया के पास करीब 30 साल की महिला ममता मीणा पत्नी हेमंत मीणा का शव मिला। सबसे पहले पड़ोसियों ने पटरी पर महिला का शव देखा। उन्होंने शव को पहचान लिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। महिला के देवर ने बताया कि रूपबास फाटक पुलिया से आगे शव मिला है। पति हेमंत रोडी बजरी बेचने का काम करते हैं। महिला के दो छोटी बेटी हैं। बड़ी बेटी 5 साल की है। शादी को भी करीब 9 साल हो चुके हैं। महिला का पीहर माचाड़ी में है। महिला के देवर मान सिंह ने बताया कि रात को घटना के समय घर पर दादी सास व बच्चे ही थे। बाकी कोई नहीं था। घटना के बाद हमने रेल की पटरी के पास देखा तो शव की पहचान कर ली। अभी सुसाइड के कारणों का पता नहीं चला है। परिवार में कोई झगड़ा भी नहीं था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *