कोटा में बाइक में आग लगाई, VIDEO:शराब के नशे में रिश्तेदारों के बीच हुआ झगड़ा, पुलिस के पहुंचने से पहले फरार

कोटा में शराब के नशे में रिश्तेदारों में झगड़ा हो गया, इसके बाद एक बाइक में आग लगा दी। बाइक में आग की घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने उसकी सूचना पुलिस व निगम के अग्निशमन विभाग को दी। घटना देर रात दादाबाड़ी थाना क्षेत्र के हनुमान नगर बस्ती की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उससे पहले ही झगड़ रहे रिश्तेदार मौके से फरार हो गए। निगम की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दादाबाड़ी थाना एसआई रमेशचंद मीणा ने बताया कि घटना रात 11 बजे के आसपास की। शराब के नशे में रिश्तेदार आपस में झगड़ गए। गुस्से गुस्से में बाइक में आ लगा दी। फिलहाल अभी दोनों पक्षों के नाम सामने नहीं आए है। किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नही दी है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इधर बस्ती के लोगों का कहना है कि आपसी विवाद के चलते दामाद ने बाइक में आग लगाई और मौके से फरार हो गया। आग लगते ही बाइक से 6-7 फिट ऊंची लपटे उठती रही। लोगों ने वीडियो बनाया। दमकल के नहीं पहुंचने तक पुलिस कर्मी भी खड़े रहे। दमकल के पहुंचने तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। आग की लपटें भी कम पड़ चुकी थी। बाइक में आग की लाइव तस्वीर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *