भरतपुर के मथुरा गेट थाने स्थित एक रिक्शा चालक सुजान गंगा नहर में कूद गया। जिसके शव को आज सुबह SDRF की टीम ने बाहर निकाला। कल देर शाम भी रिक्शा चालक को सुजान गंगा नहर में ढूंढा गया लेकिन, उसका कुछ पता नहीं लगा। कल शाम रिक्शा चालक कूदा था नहर में चौबुर्जा चौकी इंचार्ज राकेश मान ने बताया कि जसपाल (45) उर्फ राजू निवासी सूरजपोल गेट रिक्शा चलाता था। कल शाम वह 6 बजे सुजान गंगा नहर पर आया और, अपना रिक्शा सड़क पर खड़ा कर सुजान गंगा नहर में कूद गया। स्थानीय लोगों ने उसे सुजान गंगा नहर में कूदते हुए देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। आज सुबह मिला शव कल शाम ही पुलिस ने SDRF की टीम को सूचना देकर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन, 2 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी जसपाल का कुछ पता नहीं लगा। आज सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर फिर से SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 1 घंटे 15 मिनट सर्च के बाद जसपाल का शव सुजान गंगा नहर में पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को आरबीएम अस्पताल भिजवाया। जहां जसपाल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


