भाई से मिलने आई बहन का 1 लाख कैश चोरी:ऑटो में महिलाओं ने की वारदात, बस से पटियाला से कुरुक्षेत्र पहुंची

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में भाई से मिलने आई महिला के 1 लाख रुपए चोरी हो गए। महिला थ्री-व्हीलर से अपने भाई के घर जा रही थी। रास्ते में थ्री-व्हीलर में बैठी 2 महिलाओं ने थैले को काटकर कैश गायब कर दिया। महिला अपने भाई को कैश देने के लिए आई थी। पटियाला के बिंझल गांव की रहने वाली बबली ने बताया कि उसने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की इस्लामाबाद शाखा से 28 नवंबर को 1 लाख रुपए निकलवाए थे। ये कैश उसे अपने भाई गुरपाल सिंह निवासी पिहोवा को देना था, वो बैंक से कैश लेकर बस में बैठकर बस स्टैंड पिहोवा उतरी थी। घर जाने के लिए ऑटो में बैठी उसने अपने भाई के घर जाने के लिए बाजार से खाने-पीने का सामान खरीदा और घर जाने के लिए ऑटो में बैठ गई। जैसे वह अपने भाई के घर पहुंची, तो थैले से 1 लाख रुपए गायब थे। उसने थैले को ध्यान से देखा, तो थैला नीचे से कटा हुआ था। साथ बैठी महिलाओं पर आरोप बबली ने बताया कि रास्ते में 2 महिलाएं के साथ एक बच्चा ऑटो में बैठे थे। रास्ते में एक और जगह ऑटो रुका, तो उन महिलाओं में से किसी ने थैला काटकर कैश निकाल लिया। दोनों महिलाएं उसके साथ वाली सीट पर बैठी थी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस उधर, महिला के भाई गुरपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है, जिसके लिए CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को तलाश कर लिया और उससे पूछताछ की है, लेकिन महिलाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *