पिछले दिनों प्रदेश के मौसम में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अब खत्म हो चुका है। अब एक बार फिर मौसम खुलने के साथ तेज सर्दी का दौर शुरू होगा। कल से तेज सर्दी होना शुरू होगी। कल 1 दिसंबर से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। सीकर जिले के लिए तीन और चार दिसंबर को कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां पर तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है। सुबह और रात के समय लोगों को तेज सर्दी लगेगी। बात करें सीकर के तापमान की तो आज सीकर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.02 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को सीकर में ज्यादातर समय मौसम साफ रहा था। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अब प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहेगा। मौजूदा समय में शेखावाटी एरिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। अगले दो-तीन दिनों में यहां तापमान में हल्की गिरावट होगी। दो से चार दिसंबर को शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच रह सकता है। सीकर में 5 दिनों का न्यूनतम तापमान यह खबर भी पढ़ें : शीतलहर का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान:2 जिलों में रहेगा अधिक असर, दिसंबर की शुरुआत के साथ तेज होगी सर्दी राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव खत्म होने के साथ ही मौसम खुल गया है। अब अगले सप्ताह (1 दिसंबर) से सर्दी तेज होगी। उत्तरी हवा चलने से शेखावाटी और बीकानेर संभाग में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक जाने के आसार हैं।(पूरी खबर पढ़ें)


