उदयपुर में बीजेपी नेता और व्यापारी नगर निगम की अचानक कार्रवाई के विरोध में उतर गए। कई देर तक हंगामा होता रहा, मगर बीजेपी नेता कार्रवाई रुकवाने पर अड़े रहे। बाद में निगम में रेस्टारेंट सीजिंग की कार्रवाई को नहीं किया और 20-20 हजार का जुर्माना लगाकर 5 दिन में व्यवस्था को अपने स्तर पर ठीक करवाने के निर्देश दिए। अभिषेक खन्ना ने बताया कि लंबे समय से शहर के विभिन्न क्षेत्र में सीवरेज चैम्बर चोक होने की समस्या प्राप्त हो रही है। इस पर उन्होंने अधिशाषी अभियंता मुकेश पुजारी एवं एलएनटी अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देहलीगेट स्थित बावड़ी रेस्टोरेंट, दया भोजनालय के पीछे बने सीवरेज चैम्बर गंदे पानी और ग्रैवी से पूरी तरह भरे हुए थे। मौके पर पूछने पर रेस्टोरेंट संचालक गोलमोल जवाब देते रहे। निगम आयुक्त खन्ना ने भी रेस्टोरेंट के अंदर लगे ग्रीस चैम्बर का देखा लेकिन काफी खराब स्थिति में था। खन्ना ने ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर निगम उपायुक्त दिनेश मण्डोवरा के नेतृत्व में निगम पुलिस निरीक्षक मंगीलाल डांगी, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेन्द्र श्रीमाली, जमादार मोहम्मद यासीन समेत पूरी टीम मौके पर पहुंची। इस पर रेस्टोरेंट संचालकों ने कार्रवाई का विरोध किया। स्थानीय व्यापारियों के विरोध कर कार्रवाई को अनुचित बताया। इसी बीच सूचना मिलने पर बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी मेयर पारस सिंघवी, नेहा कुमावत समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। इसके चलते काफी देर तक माहौल गर्म रहने से सीज कार्रवाई रुकी रही। जब नगर निगम टीम द्वारा जनप्रतिनिधियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया तो उन्होंने रेस्टोरेंट संचालकों को जमकर लताड़ लगाई। रेस्टारेंट संचालकों ने अपने स्तर पर जल्द से जल्द ग्रीस चैम्बर बनवाकर अपनी व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर में ओवरफ्लो हो रहे सीवरेज चैम्बर से शहरवासियों को समस्या हो रही है। कुछ लोगों के कारण समस्या बढ़ती जा रही है। अब किसी प्रतिष्ठान की लापरवाही होगी तो बिना चेतावनी तुरंत कार्रवाई करते हुए तत्काल सीजिंग किया जाएगा। किचन अपशिष्ट सीवरेज में बहाने के कारण बावर्ची रेस्टोरेंट और दया भोजनालय रेस्टोरेंट पर 20-20 हजार का जुर्माना लगाया गया है। 5 दिन का समय दिया गया है। रेस्टोरेंट के अंदर बनाए गए ग्रीस चैम्बर की व्यवस्था ठीक न होने पर दोनों रेस्टोरेंट सीज कर दिए जाएंगे।


