सागर में मौसम साफ होते ही रात का पारा लुढ़का:न्यूनतम पारा 12 डिग्री पर आया, दिन में भी कंपकंपी; धूप निकलने के बाद भी राहत नहीं

सागर में ठंड ने एक बार फिर यू-टर्न ले लिया है। यहां दिन और रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है, जिससे सर्दी का असर बढ़ गया है। इस समय रात का पारा लुढ़ककर 12.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, वहीं अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री बना हुआ है। हालात यह हैं कि रात के साथ-साथ दिन में भी लोगों को सर्दी लग रही है और लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। रविवार सुबह से सागर में ठिठुराने वाली सर्दी रही। मौसम साफ होने के बाद सुबह से ही तेज धूप खिली, लेकिन धूप के बीच चल रही हवाओं के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। रात के समय ठिठुराने वाली ठंड हो रही है और वातावरण में धुंध का असर भी शुरू हो गया है। पाकिस्तान और राजस्थान में बने सिस्टम का असर
मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। वहीं, राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही उत्तर दिशा से भी हवाएं आ रही हैं। इसी कारण प्रदेश समेत सागर के मौसम में एक बार फिर ठंडक घुल गई है। एक रात में 3 से 4 डिग्री गिरा पारा
पिछले एक सप्ताह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी, लेकिन शुक्रवार से रात के पारे में फिर गिरावट शुरू हो गई है। एक ही रात में न्यूनतम पारे में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आई है। इससे पहले 6 से 22 नवंबर के बीच भी कड़ाके की सर्दी और बर्फीली हवाओं का दौर रहा था। आगे और गिरेगा रात का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है। रात के पारे में अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है। सागर में पारे की चाल…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *