खरगोन में 1.85 लाख की अवैध शराब जब्त:खोई में टपरी से 38 पेटी मिलीं, एक महिला गिरफ्तार

खरगोन जिले के भीकनगांव क्षेत्र में आबकारी विभाग ने एक खेत में बनी टपरी से बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। तलाशी के दौरान कुल 381.99 लीटर शराब मिली, जिसकी कीमत करीब 1.85 लाख रुपये बताई गई है। विभाग ने मौके से एक महिला को भी गिरफ्तार किया। आबकारी प्रभारी सार्थक वर्मा के अनुसार, शनिवार रात खोई गांव में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने एक रहवासी मकान की तलाशी ली। मकान के पिछले हिस्से में बनी टपरी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार महिला की पहचान सरस्वती पति पंकज सेन के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 32(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। बरामद शराब में ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की, गोवा जिन, गोवा व्हिस्की, लेमाउंट बीयर और पॉवर कूल बीयर की कई पेटियां शामिल थीं। इस कार्रवाई में आबकारी टीम के कई सदस्य शामिल थे, जिनमें राधेश्याम मंडलोई, अशोक ज्ञानी, ऋषिकेश मालवीय, आरती बामनिया, रणजीत वर्मा, संतोष आवासे, राजीव डूडवे, मनोहर बुंदेला और रमेश मोर शामिल हैं। टीम ने पूरी सतर्कता के साथ तलाशी अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *