राधिका अंबानी ने किए श्रीजी प्रभु के दर्शन:श्रृंगार व राजभोग झांकी के दर्शन किए, तिलकायत पुत्र विशाल बावा ने समाधान किया

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के पुत्र वधु राधिका अनंत अंबानी ने शनिवार को यहां श्रीनाथजी मंदिर में श्रीजी प्रभु के दर्शन किए। उन्होंने श्रीजी प्रभु श्रृंगार व राजभोग झांकी के दर्शन भी किए। दर्शन के दौरान राधिका के पिता सुधीर मर्चेंट व माता सहित परिवार के सदस्य भी साथ में थे। दर्शन के बाद मंदिर परंपरानुसार तिलकायत पुत्र विशाल बावा ने राधिका अंबानी एवं उनके परिवार जनों का रजाई एवं ऊपरना ओढ़ाकर एवं प्रसाद भेंट कर समाधान किया। जानकारी के अनुसार राधिका अंबानी अपने विवाह के बाद पहली बार श्रीजी प्रभु के द्वार आई और उन्होंने प्रभु के श्रृंगार एवं राजभोग की झांकी के दर्शन किए। इस अवसर पर राधिका अंबानी ने विशाल बावा एवं दीक्षिता बहू से श्रीजी प्रभु के राग, भोग, श्रृंगार एवं पुष्टि मार्गीय सेवा एवं प्रभु की लीलाओं के संदर्भ में भी चर्चा की। इस अवसर पर राधिका अंबानी ने विशाल बावा से पूरे परिवार के साथ जल्द ही श्रीजी प्रभु के दर्शन करने की इच्छा जताई। इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, तिलकायत मुख्य सलाहकार अंजन शाह, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, पीआरओ गिरीश व्यास, समाधानी उमंग मेहता, गोवर्धन सनाढ्य, जमादार हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *