सीसीएल मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में सीसीएल मुख्यालय से इस माह सेवानिवृत्त हुए अच्छे कर्मचारियों को विदाई दी गई। मुख्यालय के अलावा अन्य क्षेत्रों से 129 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। मुख्यालय में एक शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने अनुभव और यादें साझा कीं। मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाल कर्मचारियों में अमल कुमार पाठक, संजय कुमार सरकार, उबोध राम, विमीना देवी, आबुल अंसारी और कारी देवी हैं। मुख्य अतिथि जेएसएसपीएस के सीईओ नवीन कुमार झा ने कहा कि सीसीएल परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है कि हमारे 129 साथियों ने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी से कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


