बच्चे जंक फूड व ठेलों पर बिकने वाले खाद्य उत्पादों से दूर रहें : पूजा

मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा द्वारा शनिवार को स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। जांच करने पहुंचे लोगों को जंक फूड और ठेलों पर बिकने वाले खाद्य उत्पादों से दूर रहने का आग्रह किया गया। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लिटिल एंजल प्ले स्कूल में स्वास्थ्य शिविर के तहत बच्चों को हेल्दी फूड और जंक फूड के बारे में होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। अध्यक्ष पूजा अग्रवाल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से पैक्ड फूड और जंक फूड खाने की प्रवृत्ति बड़ी है और उसे नई-नई बीमारियां हो रही है। प्रांतीय सह संयोजक रोजी खंडेलवाल के दिशा निर्देशन में समर्पण के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें हेल्दी फूड की जानकारी। मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि कार्यक्रम में आशा सथोलिया, सोनम शर्मा, दीपिका मौतिका और हेमा पोद्दार समेत अन्य सदस्य उपस्थित थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *