श्याम भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, लगे जयकारे

श्री श्याम मित्र मंडल हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 179वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन किया गया। श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक लड़ियां, निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा, छोटेलाल महतो व पार्वती महतो ने संयुक्त रूप से श्री श्याम भोग का भजन गायन किया। उपस्थित सैकड़ों भक्तों ने ठाकुर जी से भोग स्वीकार करने का अनुरोध किया। छोटेलाल-पार्वती महतो ने सर्वप्रथम मंदिर के आचार्यों को भोग प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे का समय होते-होते श्याम मंदिर परिसर भक्तों से भर गया और हरमू रोड में भक्तजनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। खाटूनरेश की जय जयकारों से पूरा हरमू रोड गूंज रहा था। मंदिर में निर्मित प्रसाद में आज के भंडारे में इडली, चटनी, बुंदिया, बिस्कुट और टॉफी का प्रसाद वितरण किया गया। खीर-चूरमा का भोग हर भंडारे में महाप्रसाद के रूप में श्याम मंदिर में निर्मित किया जाता है और सर्वप्रथम भोग लगाया जाता है। भोग लगने के बाद हर भंडारे में मंडल के वरिष्ठ सदस्य रतन शर्मा एवं मंदिर के सहयोगी रांची गोशाला में जाकर गोमाता को भोजन कराते हैं। लगभग 2500 से ज्यादा भक्तों ने प्रसाद प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *