फाजिल्का में डीसी-एसएसपी दफ्तर के सामने LMG तैनात:विभिन्न पॉइंट्स पर बुलेट प्रूफ गाड़ी की गश्त, कानून व्यवस्था बरकरार रखना उद्देश्य

फाजिल्का जिले में डीसी और एसएसपी दफ्तर के सामने बुलेट प्रूफ गाड़ी तैनात कर दी गई है। जिस पर एलएमजी गन लगाई गई है। पुलिस के मुताबिक न सिर्फ एक जगह ही नहीं, बल्कि शहर के विभिन्न पॉइंट्स पर यह बुलेट प्रूफ गाड़ी को तैनात किया जा रहा है। इतना ही नहीं पेट्रोलिंग भी की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, ताकि कोई भी शरारती तत्व किसी घटना को अंजाम न दे सके। पेट्रोलिंग पर भी जुटी टीमें जानकारी देते हुए मौके पर तैनात एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें फाजिल्का के डीसी और एसएसपी दफ्तर के समक्ष बुलेट प्रूफ गाड़ी तैनात की गई है। जिस पर एलएमजी लगाई गई है। अशोक कुमार का कहना है कि कानून व्यवस्था बरकरार रखने के मकसद से उनके द्वारा न सिर्फ डीसी और एसएसपी दफ्तर के समक्ष ड्यूटी निभाई जा रही है, बल्कि फाजिल्का में पेट्रोलिंग भी की जा रही है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हथियार भी शहर के विभिन्न पॉइंट्स रेलवे स्टेशन, बार्डर रोड व अन्य जगह पर वह तैनात रहते है। इतना ही नहीं एलएमजी गन के साथ साथ उनके पास आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हथियार भी है। उद्देश्य यही है कि कोई शरारती तत्व शरारत न करे या फिर कोई ऐसी घटना न हो सके, जिससे अमन कानून व्यवस्था प्रभावित हो, इसलिए बुलेट प्रूफ वाहन के साथ सुरक्षा की जा रही है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *