फाजिल्का में दूषित पानी की सप्लाई:महिलाएं बोतल में लेकर सामने आई, पार्षद ने भेदभाव का लगाया आरोप

फाजिल्का के वार्ड नंबर 25 में घरों में दूषित पानी आ रहा है। यह बात मोहल्ले की एकत्र हुई महिलाएं कह रही है। महिलाओं का कहना है कि हालत यह है कि यही पानी पीने के लिए इस्तेमाल हो रहा है। और यही पानी नहाने और बर्तन धोने के लिए। इस वजह से बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। ये लोग गरीब है और मजबूरी में वह ब्याज पर पैसा लेकर जमीनी पानी के लिए बोर करवा रहे हैं । जानकारी देते हुए स्थानीय महिलाएं उषा रानी ने बताया कि शहर में नगर कौंसिल द्वारा सप्लाई होने वाला पानी ही उनके घरों में इस्तेमाल होता है। जो वह पानी, नहाने और बर्तन धोने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से हालात यह है कि उनके घरों में दूषित पानी आ रहा है। जिसे न तो पिया जा रहा है और न ही इस पानी से बर्तन धोए जा रहे हैं। यहां तक यह पानी नहाने लायक भी नहीं है। प्रशासन से ध्यान देने की मांग अब मजबूरी में उन्होंने ब्याज पर पैसे उठा साफ जमीनी पानी पीने के लिए बोर करवाया है। लेकिन हर व्यक्ति इतना पैसा खर्च नहीं कर सकता। इसलिए उन्होंने मांग की है कि प्रशासन इस ओर ध्यान दें और नगर प्रशासन उन्हें पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध करवाए । उधर मोहल्ले के पार्षद रमेश कटारिया का कहना है कि उनके पास उक्त लोगों ने शिकायत की थी कि नई आबादी इलाके में घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। जिसपर उन्होंने नगर कौंसिल के अधिकारियों तक पहुंच कर इस शिकायत को दर्ज भी करवाया। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाए कि उनका वार्ड बीजेपी का है। ऐसे में आप सरकार के दौरान उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। जबकि यह मूलभूत सुविधा है जिसका समाधान पहल के आधार पर होना चाहिए ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *