रसिकपुर के वृद्ध ने बड़ा बांध तालाब में लगा दी छलांग

भास्कर न्यूज| दुमका दुमका शहर के पोखरा चौक स्थित बड़ा बांध में शनिवार की शाम 68 साल के गुरुदेव ठाकुर ने छलांग लगा दी। वह रसिकपुर की मुनि बाबा कुटिया के रहने वाले हैं नगर थाना की पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घरवाले इंतजार कर रहे हैं। मृतक का बेटा विनोद ने बताया कि पिता पोखरा चौक के एक सैलून में काम करता था। वह तीन चार दिन से काम पर भी नहीं जा रहा था। दोपहर को दुकान जाने की बात कहकर घर से निकला। शाम को सैलून दुकानदार ने बताया कि गुरुदेव एक फल की दुकान में अपना मोबाइल रखकर तालाब की ओर गया है। वह शराब के नशे में है। इसके बाद घरवाले तालाब पर पहुंचे तो वहां पर उनकी चप्पल दिखाई दी, लेकिन उनका पता नहीं चला। वृद्ध के डूब जाने की खबर सुनकर नगर थाना की पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला। वृद्ध ने ऐसा क्यों किया है, यह परिवार के सदस्यों को नहीं मालूम है। पुलिस का कहना है कि रात की वजह से पता नहीं चला है। हो सकता है कि सुबह होने तक कुछ पता चल जाए। सुबह के बाद दुबारा तलाश शुरू की जाएगी। घटनास्थल पर काफी ग्रामीण जुटे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *