कुलपति के पति के निधन पर शोक

दुमका | सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के कुलपति प्रो. (डॉ.) कुनूल कंदीर के पति 72 वर्षीय नियारण टोपनो का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी रोग से पीड़ित थे। सुबह लगभग 7 बजे कुलपति के सरकारी आवास में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसे देखते हुए उन्हें तत्काल फूलोंझार मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव को रांची स्थित पैतृक आवास भेजा गया है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना से पूरे विश्वविद्यालय परिवार में शोक छा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *