मतदाता सूची का शुद्धिकरण ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है

भास्कर न्यूज | नारायणपुर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को ग्रामीण भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक हुई। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को केंद्र में रखते हुए आयोजित इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता टकेश्वर जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में टकेश्वर जैन ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर इसे समय पर शत–प्रतिशत पूरा करे उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की अंतिम तिथि 04 दिसंबर समीप है, इसलिए अब तेज़ी और गंभीरता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है और थोड़े से अतिरिक्त प्रयास से हम लक्ष्य पूर्ति की दिशा में पूरी तरह सफल होंगे।बैठक को जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन, भाजपा जिला महामंत्री संदीप कुमार झा तथा ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमनाथ उसेंडी ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथों में जाकर मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान को गति देने का आह्वान किया। बैठक का संचालन ग्रामीण भाजपा मंडल महामंत्री प्रभुलाल दुग्गा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जनपद सदस्य राकेश कावड़े ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *