शराब बिक्री पर रोक लगाने महिलाओं ने थाने में दिया ज्ञापन

भास्कर न्यूज | बरमकेला ग्राम पंचायत परसदा छोटे में अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए सरपंच सहित महिलाओं और ग्रामीणों ने कनकबीरा थाना में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि शराब बिक्री के कारण घरों में महिलाओं को घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ रहा है और गांव का माहौल लगातार बिगड़ रहा है। महिला सरपंच कौशल्या सत्येंद्र सिदार ने कहा कि शराब के कारण छोटे बच्चों और युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है। महिलाओं के साथ हिंसा की शिकायतें बढ़ रही हैं। उन्होंने मांग की कि गांव में अवैध शराब की बिक्री पूरी तरह बंद की जाए ताकि सामाजिक वातावरण सुधर सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *