रायपुर सेंट्रल जेल में कैदियों के लिए स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन:अच्छे व्यवहार वाले 300 कैदी शामिल; बैडमिंटन-वॉलीबॉल-शतरंज जैसे गेम्स होंगे

रायपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के लिए खेल-कूद महोत्सव “खेल तरंग 2025” की शुरुआत की गई है। इसका मोटिव बंदियों में अनुशासन, टीम वर्क, शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और तनाव कम करने जैसा सकारात्मक माहौल विकसित करना है। इस खेल महोत्सव में करीब 300 बंदी भाग ले रहे हैं। इसमें केवल अच्छे आचरण वाले बंदियों को शामिल होने का अवसर दिया गया है। जेल प्रशासन की ओर से सभी प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स किट व खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है। ये प्रतियोगिता करीब एक महीने तक चलेगी। बैडमिंटन, वॉलीबॉल, शतरंज अलग-अलग गेम होंगे खेल महोत्सव में हर एक बैरक से चयनित बंदी बैडमिंटन, वॉलीबॉल, शतरंज और कैरम जैसे चार खेलों में प्रतिभा दिखा रहे हैं। महोत्सव के अंतिम दिन विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को “जेल खेल चैंपियन 2025” अवॉर्ड दिया जाएगा। समारोह की शुरुआत जेल अधीक्षक, उप अधीक्षक और जेल अधिकारियों की मौजूदगी में हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *