स्कूटी की डिक्की में पकड़ाया 2 किलो गांजा:कवर्धा पुलिस की कार्रवाई, पैकेट में भरकर ले जा रहे थे; 2 तस्कर गिरफ्तार

कबीरधाम जिले में गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने 26 नवंबर को कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से लगभग दो किलोग्राम गांजा और एक बिना नंबर की स्कूटी जब्त की है। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिरी से सूचना मिली थी कि बिना नंबर की ग्रे रंग की स्कूटी में दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा का परिवहन करते हुए पोड़ी बोड़ला मार्ग से चिल्फी की ओर जा रहे हैं। जिसके तुरंत बाद टीम बोड़ला से रवाना की गई। सूचना सही पाए जाने पर फारेस्ट बेरियर बांधाटोला के पास NH30 पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद मुखबिर के बताये अनुसार स्कूटी को रोककर जांच की गई जिसमें से गांजा पकड़ाया। स्कूटी की डिक्की में छिपाए थे गांजा पुलिस मादक पदार्थों के अवैध परिवहन पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसी के तहत बोड़ला थाना पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान स्कूटी की डिक्की से खाकी टेप से लिपटे दो पैकेट बरामद हुए। जिसमें 1.958 किलोग्राम गांजा पाया गया। दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल ग्राम पोड़ी का रहने वाला आरोपी ईदरिस खान उर्फ पिंटू (25 साल) और जैताटोला का रहने वाला उसका साथी रामनाथ यादव (20 साल) को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 198/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *