फलोदी और डीएसटी टीम की सख्त कार्रवाई:दो वांछित इनामी अपराधी गिरफ्तार, एक पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था

फलोदी जिला पुलिस ने विशेष अभियान के तहत दो इनामी वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि अन्य जिलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के निर्देशों के बाद यह कार्रवाई की गई। इसमें डीएसटी फलोदी, थाना भोजासर और थाना बाप की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में श्रवण कुमार निवासी धतरवालों की ढाणी, भोजासर शामिल है। वह 2023 से फरार था और कोटा ग्रामीण जिले के चेचट थाना क्षेत्र में 21 क्विंटल डोडा-पोस्त बरामदगी मामले में वांछित था। उस पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसकी इसूज़ु गाड़ी भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त की है। दूसरा गिरफ्तार आरोपी प्रकाशचंद पुत्र सोहनलाल बिश्नोई, निवासी जैसला (थाना भोजासर) है। यह आरोपी 2022 में राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के मामले में वांछित था। उस पर 5,000 रुपए का इनाम घोषित था। फलोदी पुलिस ने राजसमंद पुलिस को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *