खाली पदों को भरने और नियमित प्रमोशन की मांग

भास्कर न्यूज | बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, संभाग–रायपुर ने जिले और संभाग में शिक्षकों से जुड़ी गंभीर समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग को लेकर आज शिक्षा संभागीय संचालक रायपुर को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। बलौदाबाजार सहित प्रदेश के सभ स्थान के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की लंबित फ़ाइलों, रिक्त पदों की पूर्ति, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अनावश्यक ऑनलाइन कार्यभार जैसे प्रमुख मुद्दों को तत्काल सुलझाने की आवश्यकता बताई। ज्ञापन सौंपने के दौरान संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव और सहायक संचालक चांडक भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने फेडरेशन की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। फेडरेशन ने ज्ञापन में बताया कि शिक्षा विभाग से जुड़े कई बिंदुओं पर शिक्षकों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों से लंबित फाइलों और अधूरे विभागीय कार्यों के कारण शिक्षकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से जिले और संभाग स्तर पर रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति पर जोर दिया गया। सहायक शिक्षकों को प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर नियमित प्रमोशन देने हेतु स्पष्ट आदेश जारी करने की मांग रखी गई। साथ ही गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा और लाइब्रेरी जैसे विषयों में रिक्त पदों को जल्द भरने का आग्रह किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *