दुर्ग | वॉइस ऑफ छत्तीसगढ़, द रेन ड्रॉप दुर्ग तथा कोशिश स्टार म्यूजिकल ग्रुप दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक-संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन 30 नवंबर को दोपहर 3 बजे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद उद्यान, दुर्ग में किया जा रहा है। यह केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि देशभक्ति, संविधान, स्वाधीनता, समाज, आनंद और एकजुटता के संदेश को संगीत, कला और युवा ऊर्जा के माध्यम से प्रकट करने वाला एक प्रेरणादायी आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत कल्याण महाविद्यालय, भिलाई के एनसीसी कैडेट्स के परेड से होगी। इसके बाद देशभक्ति, सैनिकों की शहादत पर, प्रेम, मित्रता के गीतों की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में शहर और आसपास के अनेक ख्यातिप्राप्त गायक, कलाकार व व्यक्तित्व अपनी प्रस्तुति देंगे।


