कांकेर के पखांजुर थाना पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कुल 15 लीटर महुआ शराब और बिक्री की कैश जब्त की है। पहला मामला लखनऊपुर गांव का है। 27 नवंबर को शाम 5:40 बजे पुलिस ने सूचना के आधार पर अशोक व्यापारी (48, निवासी पांथाचुर) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब (कीमत 920 रुपए) और 210 रुपए कैश बिक्री राशि बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 8 लीटर शराब के साथ पकड़ाया इसी दिन शाम 5:30 बजे, रूपनगर गांव के पास से रेवन विश्वास (36, निवासी पांथाचुर) को पकड़ा गया। उसके पास से 8 लीटर महुआ शराब (कीमत 980 रुपए) और 250 रुपए नकद बिक्री राशि जब्त की गई। रेवन विश्वास पर भी धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। घर में बेच रहा था शराब तीसरा मामला 27 नवंबर 2025 को दोपहर 1:30 बजे रूपनगर गांव में दर्ज किया गया। पुलिस ने दीपांकर मजूमदार (38, निवासी पांथाचुर) को गिरफ्तार किया। उस पर अवैध रूप से शराब रखने और अपने आंगन में लोगों को बेचने की सुविधा उपलब्ध कराने का आरोप है। दीपांकर मजूमदार के खिलाफ धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत केस किया गया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए की गई है, जो कानून-व्यवस्था और सरकारी राजस्व को प्रभावित करता है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


