दैनिक-भास्कर के संस्थापक रमेशचंद्र अग्रवाल के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर:कैंप में युवा बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा, शाम 3 बजे तक चलेगा कैंप

दैनिक भास्कर समूह चेयरमैन स्व, रमेशचंद्र अग्रवाल का 81वीं जयंती को ‘प्रेरणा उत्सव-2025’ के रूप में मना रहा है। उनकी जनसेवा की सोच को आगे बढ़ाते हुए भास्कर परिवार 29 और 30 नवंबर को देश के 209 शहरों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में जोधपुर में रक्तदान कैंप आज जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हॉल, एच-39 उद्योग भवन कॉम्प्लेक्स न्यू पॉवर हाउस रोड, औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे आयोजित किया जा रहा है। रक्तदान शिविर में सुबह से ही शहर के युवाओं में उत्साह देखने को मिला। शहरवासी इसमें बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। सहायता के लिए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें इन रक्तदान शिविरों में अधिक से अधिक रक्त दानदाताओं को मदद के लिए दैनिक भास्कर की तरफ से मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी या सहायता के लिए 9828811127, 9672644000 पर आप संपर्क कर सकते हैं। शिविर से एकत्रित रक्त सरकारी ब्लड बैंकों और अस्पतालों को दिया जाएगा। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल, महात्मा गांधी अस्पताल और उम्मेद हॉस्पिटल की टीम ब्लड डोनेशन कैंप में ब्लड एकत्रित कर रही है। 18 से 65 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति कर सकता है रक्तदान 18 से 65 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति, जिसका वजन 45 किलोग्राम से अधिक हो, रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर को किसी प्रकार की क्षति नहीं होती है। शरीर कुछ ही समय में नए रक्त का निर्माण कर लेता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *