कटनी-पन्ना नेशनल हाईवे पर कोयले से भरा ट्रक पलटा:ड्राइवर को मामूली चोट, बोला- सामने से आ रही लाइट की चकाचौंध से हादसा

कटनी-पन्ना नेशनल हाईवे (NH-43) पर रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। कचौरी मोड़ के पास कोयले से भरा एक 18 चक्का ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं और उसकी जान बच गई। घायल ट्रक चालक सुनील पटेल ने बताया कि वह अपने ट्रक (क्रमांक सीजी-10, बीएस-1506) में झुकेही से अमानगंज की ओर कोयला लेकर जा रहा था। कचौरी मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रोशनी वाले वाहनों की चकाचौंध के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक सुनील पटेल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चालक ने आरोप लगाया कि इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रक से डेक साउंड और जैक चोरी कर लिया। घटना की सूचना ट्रक मालिक और पुलिस को दे दी गई है। चालक के हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *