सतना में इनकम टैक्स वकील के घर लाखों की चोरी:पति पत्नी दोनों बाहर गए हुए थे, सोने की चूड़ियां, अंगूठी, हार समेत कई गहने चोरी

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र की बांधवगढ़ कॉलोनी में शनिवार रात इनकम टैक्स वकील सुमित कुमार वाल्मीक के खाली घर में चोरी हो गई। अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। वारदात शाम 6 बजे से रात 9:30 बजे के बीच हुई, जब घर में कोई नहीं था। घटना के समय सुमित पन्ना में एक शादी समारोह में गए थे और उनकी पत्नी मायके गई थीं। रात करीब 9 बजे एक पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर में कुछ लोग घुसे हुए हैं। सुमित ने तुरंत पुलिस और अपने छोटे भाई को मौके पर भेजा, लेकिन चोर इससे पहले भाग चुके थे। पांच ताले तोड़े, अलमारी का लॉक उखाड़ा रात 10 बजे सुमित जब घर लौटे तो देखा कि मेन गेट सहित कुल पाँच ताले टूटे हुए थे। कमरे की अलमारी का लॉक भी टूटा था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। सुमित के मुताबिक, चोर चार सोने की चूड़ियां, एक अंगूठी, एक हार, बेंदी, बाजूबंद और करीब 2 किलो चांदी के गहने ले गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश बाइक से आते दिख रहे हैं। पुलिस इसी आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *