दतिया में शराब पीने के बाद विवाद, एक की हत्या:बहू गंभीर घायल, चार आरोपियों पर केस दर्ज

दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित प्रकाश नगर कंजर डेरा में शनिवार रात शराब पीते समय हुए विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। विवाद के बाद हुए हमले में 35 वर्षीय सरदार मोंगिया की मौत हो गई, जबकि उसकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपियों ने घर में घुसकर किया हमला जानकारी के मुताबिक रात करीब 8 बजे सरदार का परिवार के ही तिरपाल मोंगिया, जिज्जी और अब्दुल से शराब के दौरान किसी बात पर झगड़ा हो गया था। विवाद शांत होने पर सरदार घर लौट आया। लेकिन कुछ देर बाद तिरपाल, जिज्जी, अंशुल और अब्दुल उसके घर पहुंचे और लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बहू भी घायल हमले में सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसकी बहू बीच-बचाव करने पहुंची, तो उसे भी सिर पर चोट लगी। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। सरदार को हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपियों की तलाश जारी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है। इलाके में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *