इंदौर में कर्जदारों से परेशान युवक ने किया सुसाइड:कॉल कर लगातार परेशान कर रहे थे; परिवार ने किया आंखों का दान

इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। शनिवार शाम परिजनों ने उसे फंदे पर लटका हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिवार के अनुसार, युवक को कर्जदार लगातार परेशान कर रहे थे और उसके मोबाइल पर उनसे लगातार कॉल आ रहे थे। भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक, पवन (24) पुत्र मनोज पाटिल, निवासी श्रीराम नगर, का शव शनिवार शाम फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा। पवन के जीजा शरद ने बताया कि उसे सबसे पहले पवन की मां ने देखा था। पवन के जीजा का कहना है कि उसके मोबाइल में इस मामले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हैं, जिन्हें पुलिस जांच में शामिल करेगी। जरूरतों को पूरा करने लिया था कर्ज पवन वॉलपेपर लगाने का काम करता था। परिवार के अनुसार, अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। ये सूदखोर 4 से 5% ब्याज पर राशि देते थे और अब उससे भारी रकम की मांग कर रहे थे। वे उसे फोन पर कॉल करके धमकाते थे। परिवार ने बताया कि पवन के मोबाइल में सभी कर्जदारों के नंबर और उनकी जानकारी दर्ज है, लेकिन उस पर कुल कितना कर्ज था, उन्हें पता नहीं है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। पवन के परिवार में उसका एक भाई है, जो निजी कंपनी में काम करता है, जबकि उसके पिता पेशे से ड्राइवर हैं। परिवार ने किया आंखों का दान पवन की मौत के बाद उसके परिवार ने उसकी आंखें दान करने का फैसला लिया। रविवार सुबह एक संस्था की मदद से परिजनों ने उसकी आंखें दान कीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *