झालावाड़ में कल साढ़े पांच घंटे बिजली कटौती होगी:सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक नहीं होगी सप्लाई, मेंटेनेंस कार्य होगा

झालावाड़ में 1 दिसंबर (सोमवार) को बिजली कटौती साढ़े पांच घंटे बिजली कटौती होगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) ने बताया कि तकनीकी कार्यों के चलते लगभग साढ़े पाँच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एईएन अशोक कुमार श्योराण ने बताया कि यह कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान 220 केवी सब-स्टेशन ज्योति नगर पर स्थापित 33/11 केवी सब-स्टेशन यार्ड के 11 केवी मंगलपुरा, हाउसिंग बोर्ड और सचिवालय फीडर को नए 33/11 केवी सब-स्टेशन ज्योति नगर में शिफ्ट किया जाएगा। कार्य के दौरान निम्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जिला परिषद, मूर्ति चौराहा, मंगलपुरा टेक, कुम्हार मोहल्ला, भगत सिंह कॉलोनी, गोदाम की तलाई, भिश्ती मोहल्ला, PHED मामा भान्जा, पोक्सो कोर्ट और मामा भान्जा क्षेत्र।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *