महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर द्वारा कान्ता फुलवरिया को डॉक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने यह शोध सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, अजमेर के संस्कृत विभाग में आचार्य प्रो. (डॉ.) आशुतोष पारीक के निर्देशन में पूरा किया। फुलवरिया ने पीएच.डी. के लिए जगद्गुरु श्रीरामानन्दाचार्य कृत ‘वैष्णवमताब्जभास्कर का समीक्षात्मक अध्ययन’ विषय पर अनुसंधान किया। अपनी शोध में उन्होंने वैष्णवमताब्जभास्कर के साहित्यिक, सामाजिक, धार्मिक और मनोवैज्ञानिक पक्षों का विस्तार से विश्लेषण किया।शोध में सामाजिक समन्वय, राष्ट्रीय चिंतन, अहिंसा, मानवीय मूल्य और नारी चेतना जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी प्रमुखता से शामिल किया गया। वर्तमान में कान्ता फुलवरिया रूपनगर (जवाजा), ब्यावर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के रूप में अजमेर, ब्यावर और पाली जिलों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं।


