दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल का 81वां जन्म दिवस प्रेरणा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उनकी जनसेवा की सोच को आगे बढ़ाते हुए भास्कर परिवार द्वारा रक्तदान कैम्प आयोजित किया जा रहा है। दौसा में लालसोट रोड स्थित बालाजी ब्लड बैंक में कैंप का उद्घाटन विधायक दीनदयाल बैरवा ने किया। जहां कैंप में ब्लड डोनर्स की कतार लग गई। बोले- सभी को करना चाहिए रक्तदान कैंप में रजिस्ट्रेशन और ब्लड ग्रुप जांच के बाद डोनर्स ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। पहली बार रक्तदान करने पहुंची मनसा गुर्जर ने कहा- मुझे पहली बार ब्लड डोनेशन करके बहुत खुशी हो रही है। इसलिए सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए। यह ब्लड किसी न किसी जरूरतमंद के काम जरूर आएगा। 23वीं बार ब्लड डोनेशन करने वाले राकेश सैनी बनियाना ने कहा- जरूरतमंद मरीजों के लिए ब्लड डोनेशन जरूर करना चाहिए, इससे शरीर में कोई नुकसान नहीं होता है। बल्कि कई बीमारियां नहीं होती और शरीर भी स्वस्थ रहता है। कैंप में दो सगे भाइयों ने भी एक साथ रक्तदान किया। राकेश ने सबसे ज्यादा बार रक्तदान किया डोनर राकेश कौशिक ने कहा- मेरा हाथ कट गया था उस वक्त खून की व्यवस्था नहीं हुई थी। उस वक्त मैंने रक्तदान करने का संकल्प लिया और पहली बार भारत विकास परिषद के कैंप में रक्तदान किया। लेकिन उस वक्त दिव्यांग लोगों का ब्लड नहीं लेते थे। आज 85वीं बार रक्तदान किया है। व्यक्ति प्रत्येक 3 माह में रक्तदान कर सकता है। स्वस्थ शरीर और बीमारियों से बचने के लिए रक्तदान जरूर करना चाहिए। दैनिक भास्कर के जिला प्रभारी राजकुमार जैन ने बताया- डॉक्टर बताते हैं कि एक यूनिट रक्त, चार जीवन बचा सकता है और यही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। ताकि आपात स्थिति में जरूरतमंदों को तुरंत सहायता मिल सके। इस दौरान राजेन्द्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, नवल शर्मा, कमलेश शर्मा आदि मौजूद रहे। हिंदुस्तान स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों ने सहयोग किया।


