बालोतरा जिले की पुलिस ने 7 थानों में जब्त 43.81 क्विंटल डोडा-पोस्त को पचपदरा थाने के पास खाली जमीन पर जलाकर नष्ट किया। अलग-अलग थानों पुलिस ने कार्रवाई कर 21 एनडीपीएस के मामले दर्ज किए थे। निस्तारण के दौरान एसपी, एएसपी, और संबंधित थाने के अधिकारी मौजूद रहे। 43.81 क्विंटल डोडा-पोस्त जलाया एसपी रमेश आईपीएस ने बताया- पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में जब्त मादक पदार्थ अवैध डोडा-पोस्त निस्तारण के लिए बालोतरा एएसपी हरफूल सिंह के सुपरविजन में टीम बनाई गई। निर्धारित प्रक्रियानुसार वेरिफिकेशन किया गया। एफएसएल रिपोर्ट के बाद डोडा-पोस्त को डीडीसी कमेटी की ओर से मापतौल किया गया। जिला बालोतरा के 7 पुलिस थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में 21 मामलों 43.81 क्विंटल डोडा-पोस्त को पचपदरा थाने के पास खुले स्थान में जलाया गया। 21 मामलों में जब्त किया था नशा जिला डीडीसी कमेटी में बालोतरा एसपी रमेश आईपीएस, एएसपी हरफूल सिंह मीना आरपीएस, सीआई शंकरलाल रहे। कमेटी ने पुलिस थाना मंडली, गिड़ा, बायतु, समदड़ी, सिवाना, सिणधरी, पचपदरा मं अलग-अलग समय में अलग-अलग कार्रवाई कर 21 मामले दर्ज किए। कुल 43.81 क्विंटल डोडा-पोस्त जब्त किए गए थे। देखें कार्रवाई की तस्वीरें…


