SP विजय पाण्डेय ने साइबर फ्रॉड पर किया जागरूक:जांजगीर-चांपा में ‘सोने का अंडा देने वाली मुर्गी’ कहानी के जरिए लोगों को दी चेतावनी

जांजगीर-चांपा के एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने देश में बढ़ते साइबर धोखाधड़ी के नए तरीकों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक पहल की है। उन्होंने कहानी के माध्यम से दो मिनट का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट किया है। एसपी विजय पाण्डेय ने अपनी कहानी में बचपन में पढ़ी एक कथा का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे लालच में आकर एक व्यक्ति ने सोने का अंडा देने वाली मुर्गी को काट दिया था, लेकिन उसे कुछ नहीं मिला, क्योंकि ऐसी मुर्गी वास्तव में होती ही नहीं। एसपी ने इस कहानी को साइबर फ्रॉड से जोड़ते हुए समझाया कि ये धोखे भी इसी तरह के लालच पर आधारित होते हैं। उन्होंने में सामने आए उन मामलों का उल्लेख किया, जहां लोग ठगी का शिकार हुए हैं। इसमें दोस्तों या पड़ोसियों की ओर से पैसे दोगुना करने का झांसा देकर शेयर मार्केट या स्टॉक मार्केट में निवेश करने का लालच दिया जाता है। ठगी में तेज मुनाफे का झांसा एसपी ने कहा कि ठग बहुत कम समय में पैसे बढ़ाकर वापस करने का वादा करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राष्ट्रीय बैंकों या सरकारी संस्थाओं को भी ब्याज देने में समय लगता है और वे दस्तावेज देते हैं, तो कोई व्यक्ति या संस्था इतनी जल्दी पैसे कैसे दोगुना कर सकती है। बिना कागजात करोड़ों गंवा रहे लोग उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से धोखा है। ठग पहले भरोसा जीतते हैं और शुरू में कुछ पैसे वापस भी करते हैं, जिससे पीड़ितों को लगता है कि उन्हें लाभ मिल रहा है। इस लालच में लोग बिना किसी कागजात के 4 लाख, 8 लाख, और यहां तक कि करोड़ों रुपए भी गंवा देते हैं। ठगों का फोन बंद, मारपीट और आरोप आखिरकार, ठग एक दिन फोन उठाना बंद कर देते हैं, और कई बार मारपीट पर भी उतर आते हैं या पीड़ितों पर ही आरोप लगाने लगते हैं। एसपी ने आश्चर्य व्यक्त किया कि लोग अपनी सालों की मेहनत की कमाई और यहां तक कि सोना गिरवी रखकर भी ऐसे धोखेबाजों को पैसे दे देते हैं। एसपी पाण्डेय की लोगों को सख्त चेतावनी एसपी पाण्डेय ने जांजगीर चांपा जिले के निवासियों को कहा कि मैं आपका कप्तान हूं, मुझे आप से यही उम्मीद है कि आपको इस प्रकार के लालच वाली धोखाधड़ी से बचना है कोई भी व्यक्ति या संस्था कम समय में पैसा बढ़ाकर नहीं दे सकी धन कमाने का कोई शॉर्ट रास्ता नहीं होता है। हमको अपनी मेहनत से धन कमाने है किसी भी व्यक्ति या संस्था के बहकावे में नहीं आना है पैसे नहीं देने है। भाजपा नेत्री का समर्थन और जागरूकता अपील इस वीडियो में 153 कमेंट और 75 लोगो ने शेयर भी किया है। कई फेसबुक यूजर्स ने इस वीडियो में कमेंट भी किया है। भाजपा नेत्री नंदनी राजवाड़े लिखा- जनहित में दिया गया संदेश जन जागरूकता को बधाई की धोखाधड़ी से बचाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *