कोटा | कोटा थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय बालक को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला 27 नवंबर 2025 को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बिलासपुर की टीम द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद सामने आया। सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 1, राममंदिर चौक के पास, करगीरोड कोटा में रहने वाली कथित गोदनामा माता राजकुमारी भैना द्वारा 4 वर्षीय बालक को लगातार गाली-गलौज, मारपीट व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


