राजनांदगांव| मानव मंदिर चौक में बीते दिनों हुई चाकूबाजी के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में संदेहियों, गुंडे-बदमाशों और चाकूबाजों को चेक किया जा रहा है। वहीं संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को हिरासत में भी लिया जा रहा है। इसी के तहत बसंतपुर पुलिस की टीम ने शनिवार को 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चाकू लेकर घूमने वाले, सार्वजनिक जगहों पर हुड़दंग करने वाले, शराब पीने की व्यवस्था देने वालों सहित आदतन बदमाश शामिल है। बसंतपुर टीआई एमन साहू ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर आर्म्स एक्ट के तहत दीपेंद्र उर्फ मशान गोंड,गोली उर्फ विक्की को हिरासत में लिया गया। इसी तरह आबकारी एक्ट के तहत लेखराम साहू्््, मोहसीन खान, राजेन्द्र साहू, पिन्टू सोनकर को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह आकाश देवांगन, राजेंद्र पात्रे, अब्दुल जुबैर, टिकेंद्र देवांगन, लक्ष्मण साहू और सोहले को शांति भंग करते पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है।


