हिमाचल में 4-5 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार:शुष्क ठंड से मिलेगी राहत; 27 शहरों में 10° डिग्री से नीचे पारा, कई जगह कोहरा

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से चला आ रहा ड्राइ स्पेल (सूखे का समय) टूटने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, चार दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे अगले 48 घंटे तक अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले कुछ एक क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। प्रदेश में डेढ़ महीने से बारिश नहीं हुई। इससे सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। प्रदेश के सभी शहरों में रात का पारा 10 डिग्री या इससे नीचे गिर गया है। इससे ऊंचे क्षेत्रों के साथ साथ मैदानी इलाकों में भी निरंतर ठंड बढ़ रही है। तीन जगह का तापमान माइनस यानी जमाव बिंदू से नीचे, 16 शहरों का 5 डिग्री से कम और 26 जगह 10 डिग्री से नीचे गिर गया है। सुबह-शाम व रात के वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लाहौल स्पीति के ताबो में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है, यहां का तापमान माइनस -7.1 डिग्री पहुंच गया। इसके अलावा कुकुमसैरी में भी पारा माइनस -5.7 डिग्री और कल्पा में तापमान माइनस -0.4 डिग्री तक गिर चुका है। रिकांगपियो, सियोबाग, भुंतर और मनाली सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान 0 से 3 डिग्री के बीच तक गिर गया है। कोहरा छाने से बढ़ी दुश्वारियां इसके अलावा सुंदरनगर, बजौरा, सोलन, पालमपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जैसे अपेक्षाकृत कम ऊंचाई वाले शहरों में भी पारा 5 डिग्री से नीचे तक जा पहुंचा। इन इलाकों में सुबह के समय कोहरा छा रहा है। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ रही है। शिमला से ज्यादा ठंडे हुए सोलन, धर्मशाला व कांगड़ा शिमला की तुलना में मैदानी इलाकों में ज्यादा ठंड पड़ रही है। शिमला का रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सुंदरनगर का 2.0 डिग्री, भुंतर 2.0 डिग्री, पालमपुर का 4.0 डिग्री, सोलन 2.7 डिग्री, मनाली 1.3 डिग्री, धर्मशाला 5.5 डिग्री, कांगड़ा 4.6 डिग्री, मंडी का 4.7 डिग्री, हमीरपुर का न्यूनतम तापमान 3.7 और बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री तक लुढ़क गया है। मैदानी इलाकों में छाया कोहरा ऊना, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर में कई जगह आज सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। इससे कई जगह विजिबिलिटी 100 मीटर से भी नीचे गिर गई। अगले कल और परसों भी मौसम विभाग ने इन जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी कर रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *