राजनांदगांव| राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंच, राजनांदगांव द्वारा 30 नवंबर को गीता जयंती का वैदिक और सांस्कृतिक आयोजन बर्फानी आश्रम में होने जा रहा है। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन की तैयारियां जोरों पर है। मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडे और अध्यक्षता पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा करेंगे।


