सारंगढ़ पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी पकड़ा:शराब भट्ठी से चुराई मोटरसाइकिल भी बरामद, न्यायिक रिमांड पर भेज जेल

सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद की है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। घटना 26 नवंबर की है। कुम्हारी, थाना कोसीर निवासी दिलीप कुमार साहू (33) ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे शाम को कुशलनगर स्थित शराब भट्ठी गए थे। अपनी बाइक (CG-04-HP-2305) सड़क किनारे खड़ी करके वे शराब लेने चले गए। लौटने पर उन्हें अपनी बाइक वहां नहीं मिली। रिपोर्ट के आधार पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को अनिल मिश्रा (36) को हिरासत में लिया। जो कि रायगढ़ का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान अनिल मिश्रा ने अपने साथी सोहिल खान और बलदेव दास के साथ मिलकर 26 नवंबर को सारंगढ़ की शराब भट्ठी से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। जिस पर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *