एसआईआर: तय समय पर काम पूरा करें

पेण्ड्रा | कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा के वार्ड नंबर 12 व वार्ड नंबर 5 में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपना एसआईआर गणना प्रपत्र भरने के लिए अपील किया। साथ ही बीएलओ से फार्म वितरण और जमा करने के स्थिति, फार्म भरने में किसी तरह की दिक्कत तो नहीं आ रही के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ से आयोग द्वारा एसआईआर के लिए निर्धारित तिथि 4 दिसम्बर तक शत प्रतिशत एसआईआर का कार्य सुनिश्चित करने निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे व तहसीलदार अविनाश कुजूर उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *