जयपुर में ट्रक-कार की भिड़ंत, 3 लोगों की मौत:इको के उड़े परखच्चे; गाड़ी के सामने वाले हिस्से में चिपक गए शव

जयपुर में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। रविवार सुबह मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर रतनपुरा के पास एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शव कार के सामने वाले हिस्से में चिपक गए। हादसे की सूचना मिलते ही रायसर और मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए निम्स हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया है। अब देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS… ट्रक और इको कार में आमने-सामने की भिड़ंत
सीओ (जमवारामगढ़) मुकेश जोशी ने बताया- हादसा मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर रतनपुरा के पास हुआ। दोपहर करीब 1:30 बजे मनोहरपुरा से दौसा की तरफ ट्रक जा रहा था। इसी दौरान रतनपुरा के पास सामने की ओर से इको कार आ रही थी। ओवरटेक करने के दौरान ट्रक और इको कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। ओवर स्पीड के कारण ट्रक से टकराते ही कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में फैल गया खून ही खून
टक्कर इतनी तेज थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। आगे की दोनों सीट पूरी तरह से टूट कर गिर गई। कार के अगले हिस्से के अंदर खून बिखर गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को क्रेन की मदद से रोड किनारे करवाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैफिक को चालू करवाया गया। लोगों की मदद से रेस्क्यू
मुकेश जोशी का कहना है कि इको कार में 9 लोग सवार थे। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार में सवार लोग फंस गए। रायसर थाना पुलिस के साथ ही मनोहरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीमों ने लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद घायलों को निकाल सकी। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी को निम्स हॉस्पिटल भिजवाया। हादसे में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल को वेंटिलेटर पर लिया गया है। अन्य 4 घायलों को भी इलाज के लिए एडमिट कर लिया गया है। खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *