‘प्रेरणा उत्सव’ में 43 यूनिट ब्लड डोनेट:भास्कर समूह संस्थापक के जन्मदिन पर करौली अस्पताल में रक्तदान शिविर

करौली में दैनिक भास्कर समूह के संस्थापक स्वर्गीय रमेश चंद्र अग्रवाल का 81वां जन्मदिन ‘प्रेरणा उत्सव’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 43 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। शिविर में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन जनसेवा के प्रति भास्कर समूह की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रक्तदान शिविर के शुभारंभ के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. जयंती लाल मीणा, करौली पुलिस उपाधीक्षक अनुज शुभम, करौली एसडीएम प्रेमराज मीना, भास्कर समूह के जिला प्रभारी सुनील पाराशर, हॉस्पिटल पीएमओ डॉ. रामकेश मीणा और डिप्टी कंट्रोलर डॉ. भुवनेश बंसल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भास्कर समूह के जिला प्रभारी सुनील पाराशर ने बताया कि समूह हमेशा से जनसेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि आम लोगों में रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियां हैं। इन भ्रांतियों को दूर करने और अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी पूरी करने के उद्देश्य से भास्कर समूह हर साल 30 नवंबर को रक्तदान शिविर आयोजित करता है। इस शिविर में स्वयंसेवी रक्तदाता समूह जीवन ज्योति फाउंडेशन, भारत विकास परिषद, अभिषेक शिक्षा प्लेटफॉर्म, सिविल डिफेंस टीम, समाजसेवी बबलू शुक्ला, उपभोक्ता मंच सदस्य सुरेंद्र चतुर्वेदी और स्काउट गाइड के मुकेश सारस्वत सहित कई रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर दूसरों को भी प्रेरित किया। इस दौरान संवाददाता उमेश हरदेनिया, मनमोहन गर्ग, धनुर्धर शर्मा, देवेंद्र शर्मा, जेपी मीणा, मोहित मित्तल और ओमप्रकाश सहित अन्य पत्रकार भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *