चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समय सीमा बढ़ाई:अब 11 दिसंबर तक गणना; अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय सारणी में संशोधन किया है। आयोग ने विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्धारित तिथियों को एक सप्ताह तक बढ़ाया, जिससे आमजन और प्रशासन को मतदाता सूची अद्यतन करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, घर-घर सर्वे और गणना का कार्य अब 11 दिसंबर 2025 (गुरुवार) तक पूरा किया जाएगा। इसी अवधि तक मतदान केंद्रों के पुनर्गठन और युक्तिकरण का कार्य भी संपन्न होगा। इसके बाद कंट्रोल टेबल का अपडेशन और प्रारूप मतदाता सूची तैयार करने का कार्य 12 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच किया जाएगा। आयोग ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को प्रकाशित किया जाएगा। सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 16 दिसंबर 2025 से 07 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी BLO और पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया है कि वे बढ़ी हुई समय सीमा का अधिकतम उपयोग करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *