राजस्थान क्रिकेटर संगठन में जारी सियासी घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है। खिलाड़ियों के सिलेक्शन में हो रही गड़बड़ी के बाद अब एडहॉक कमेटी द्वारा बनाई गई ऑब्जरवेशन कमेटी के सदस्य सोमेंद्र तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही तिवाड़ी ने मौजूदा एडहॉक कमेटी पर लोढ़ा कमेटी के नियमों के उल्लंघन के साथ ही सिलेक्शन में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए हैं। धौलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सोमेंद्र तिवारी ने बताया कि मुझे ऑब्जरवेशन कमेटी का सदस्य नियुक्त किया था। इस कमेटी का गठन इसलिए किया गया था, ताकि सिलेक्शन कमेटी में कोई भी किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो और किसी सही खिलाड़ी के साथ अन्याय ना हो सके। लेकिन यहां पर तो उल्टा हो रहा है, कुछ खिलाड़ी जहां डिजर्व करते हैं। उनको जगह नहीं मिल रही थी, जबकि जो डिजर्व नहीं करते वह खिलाड़ी टीम में खेले जा रहे हैं। खिलाड़ियों के सिलेक्शन में गलत फैसले लिए तिवारी ने कहा कि कोई भी संस्था उसके संविधान और उसपर लगे नियम के अनुसार चलती है। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने लोढ़ा कमेटी का गठन किया था। उस लोढ़ा कमेटी ने कुछ नियम बनाए थे। उस लोढ़ा कमेटी को सबसे पहले भारत में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने ही माना था। लेकिन बड़े दुर्भाग्य के साथ मुझे कहना पड़ रहा है कि RCA में उस लोढ़ा कमेटी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। हालात इतने बिगड़ गए कि बिना ऑब्जर्वर कमेटी के ही फैसले लिए जा रहे थे। टीमों में खिलाड़ियों को शामिल किया जा रहा था। अंडर-23 टीम से लेकर अंदर 16 टीम में तक खिलाड़ियों के सिलेक्शन में गलत फैसले लिए गए। जो नॉन परफॉर्मर है, उन्हें टीम में शामिल किया गया। जबकि उनसे बेहतर परफॉमरेंस वाले खिलाड़ी टीम से बाहर हैं। RCA में ऐसे हालात कभी नहीं हुए तिवारी ने बताया कि मैं राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का सचिव भी रहा हूं, लंबे वक्त से धौलपुर जिला क्रिकेट संघ से जुड़ा हुआ हूं। लेकिन RCA में इस तरह के हालात कभी नहीं हुए। चुनिंदा लोक राजस्थान की क्रिकेट को गड़बड़ी कर चलना चाह रहे हैं। जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं है। यह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि, ऑब्जर्वर कमेटी किए सभी सदस्यों का भी अपमान है। उन्हें भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ताकि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में हो रही गड़बड़ी का सबको पता चल सके। गड़बड़ी नहीं रुकने पर दिया इस्तीफा बता दें कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में पिछले लंबे वक्त से खिलाड़ियों के सिलेक्शन को लेकर गड़बड़ियां हो रही थी। जिसके बाद एडहॉक कमेटी के चार सदस्यों ने सिलेक्शन कमेटी के ऊपर ऑब्जर्वर कमेटी का गठन किया था। जिसमें 5 जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों को शामिल किया गया था। लेकिन पिछले कुछ वक्त से ऑब्जर्वर कमेटी के सदस्य ही खिलाड़ियों के सिलेक्शन को लेकर नाराज और असहमत थे। अंडर 23 टीम से लेकर अंडर 16 और विमेंस टीम में जब खिलाड़ियों के सिलेक्शन में गड़बड़ियां नहीं रुकी। तो अब ऑब्जर्व कमेटी के सीनियर सदस्य सोमेंद्र तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार ऑब्जर्व कमेटी के 2 ओर सदस्य भी एडहॉक कमेटी से नाराज हैं। वह भी जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।


