मुंगेली | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा विकासखंड डाटा प्रबंधक के पद के लिए पूर्व में जारी भर्ती विज्ञापन को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है। कार्यालय द्वारा आधिकारिक सूचना जारी की गई है। बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विज्ञापन 22 फरवरी 2024 के अनुसार विकासखंड डेटा प्रबंधक के 1 रिक्त पद के लिए आवेदन मंगाए गए थे, विज्ञापन को प्रशासनिक-अपरिहार्य कारणों से रद्द किया जा रहा है।


