अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

मुंगेली | ऑपरेशन बाज अभियान के तहत फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों डोमेश चेसकर और दीपक टंडन को भारी मात्रा में अवैध देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 27 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर फास्टरपुर पुलिस ने ग्राम गोरखपुर पुल के पास घेराबंदी की। आरोपी डोमेश चेसकर और दीपक टंडन को बाइक सीजी 28 एम 6593 पर दो बड़े थैलों में कुल 140 पाव (25.200 बल्क लीटर) देशी प्लेन शराब (कीमत 11,200) बिक्री के लिए ले जाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने शराब के अलावा तस्करी में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल फोन सहित कुल 66,200 कीमत का सामान जब्त किया है। दोनों आरोपियों डोमेश चेसकर (25 वर्ष) और दीपक टंडन (19 वर्ष) के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें 28 नवंबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *