मरवाही | जीपीएम जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर खाद्य शाखा द्वारा मरवाही धान खरीदी केंद्र के लिए नया निगरानी दल गठित किया गया है। यह फैसला सहकारी समिति एवं केंद्र स्तर पर केवल पंजीकृत किसानों से ही धान की खरीदी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। प्रभारी मंत्री द्वारा अनुमोदित होने के बाद अमर गुप्ता व निमिष गुप्ता को निगरानी दल का सदस्य नियुक्त किया गया है। गठित समिति में राय सिंह पाव समिति के अध्यक्ष/प्राधिकृत अधिकारी होंगे। इसके अतिरिक्त, समिति में नगर पंचायत मरवाही की अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता व कलेक्टर द्वारा नामांकित राम गोपाल पैकरा (पटवारी) भी सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।


