जयपुर रोड पर हरे पेड़ों को काटने का विरोध:लोग बोले,पीएम खुद पेड़ लगाने को बोल रहे तो फिर सालों पुराने पेड़ों को क्यों काट रहे ?

सीकर में जयपुर रोड पर सड़क को चौड़ा करने के लिए काटे जा रहे हरे पेड़ों के विरोध में आज स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। जिन्होंने सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि एक तरफ तो देश के पीएम खुद एक पेड़ मां के नाम लगाने को बोल रहे हैं तो सीकर में सालों पुराने पेड़ों को क्यों काटा जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राजेंद्र झूरिया,महावीर जांगिड़ सहित कई लोग मौजूद रहे। विकास के नाम पर क्यों काटा जा रहा है?
कांग्रेस नेता राजेंद्र झूरिया ने कहा कि ठेकेदारों की ओर से करीब एक दर्जन से ज्यादा पेड़ों को आरी चलाकर काट दिया गया। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक पेड़ ‘मां’ के नाम लगाने की अपील कर रहे हैं, तो फिर इसी सरकार के अधीन वर्षों पुराने बड़े पेड़ों को विकास के नाम पर क्यों काटा जा रहा है? यदि सच में पेड़ हटाना आवश्यक था तो प्रशासन इन्हें काटने के बजाय ट्रांसप्लांट कर दूसरी जगह शिफ्ट कर सकता था। इससे पेड़ भी बच जाते और सड़क निर्माण का काम भी हो सकता था। प्रशासन विकास के नाम पर मनमर्जी कर रहा
झूरिया ने कहा कि सीकर में प्रशासन विकास के नाम पर मनमर्जी कर रहा है। यहां के कलेक्टर मुकुल शर्मा को भी जब किसी समस्या से अवगत करवाते हैं तो वह भी कोई उचित कार्रवाई नहीं करते हैं,ऐसे में अब सीकर के लोगों की सुनवाई कौन करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *