सरिस्का में बाघ–बाघिनों का कुनबा बढ़ने के साथ ही टूरिस्टों को लगातार बेहतरीन साइटिंग देखने को मिल रही है। रविवार सुबह सफारी के दौरान पर्यटकों को सरिस्का के सबसे ताकतवर टाइगर एसटी–2304 का जबरदस्त दर्शन हुआ।काला कुआं–बड़ा छिला क्षेत्र में एसटी–2304 झाड़ियों से निकलकर ट्रैक पर आराम से टहलता दिखाई दिया। जो आगे जिप्सियों के आगे चलता रहा। टाइगर को इतने करीब देखकर टूरिस्ट बेहद उत्साहित और रोमांचित हो उठे तथा उन्होंने इस शानदार दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया।इन दिनों सरिस्का सदर रेंज में टाइगर एसटी–2304 और टाइग्रेस एसटी–9 की लगातार साइटिंग हो रही है। वहीं शनिवार शाम भी रोमांच कम नहीं था।
दिल्ली–गुड़गांव से आए करीब 32 टूरिस्टों को इवनिंग सफारी के आखिरी मिनटों में टाइग्रेस ST–9 की दुर्लभ साइटिंग हुई। जब टूरिस्टों के पास मात्र 10 मिनट का समय बचा था, तभी काला कुआं इलाके में बाघिन नजर आई। तीन जिप्सियों और एक बड़ी गाड़ी में सवार सभी 32 टूरिस्ट बाघिन को देखकर रोमांचित हो उठे।
बाघिन ST–9 उस समय एक पेड़ पर चढ़ने की मुद्रा बना रही थी, जिसे देख टूरिस्टों ने इस अनोखे पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया।सरिस्का में लगातार दो दिन से टाइगर और टाइग्रेस की शानदार साइटिंग ने वन्यजीव प्रेमियों में भारी उत्साह भर दिया है।


